स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

वायु सेना प्रमुख ने एयर विंग एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी

वायु सेना प्रमुख (सीएएस), एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर, 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ उड़ान भरी।

दिनांक: 23 अक्तूबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

वायु सेना प्रमुख (सीएएस), एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर, 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ उड़ान भरी। यह उड़ान वायु सेना प्रमुख की अपने पहले उड़ान प्रशिक्षक के साथ अंतिम उड़ान से पहले आयोजित की गई थी।

कैडेट को उड़ान-पूर्व तैयारियों के हिस्से के रूप में कॉकपिट से परिचित कराया गया, सुरक्षा जानकारी दी गई, इजेक्शन-प्रक्रिया से अवगत कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई। किरन एयरक्राफ्ट में सवार होने से पहले, वायु सेना प्रमुख ने उन्हें इसके विनिर्देशों (स्पेसिफिकेशंस), प्रमुख घटकों, इंजन के कार्यप्रणाली, कॉकपिट प्रक्रियाओं और सुरक्षा तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उड़ान के दौरान विभिन्न उड़ान युक्तियों (फ़्लाइट मैन्यूवर्स), उड़ान कोणों और तीखे मोड़ों (स्टीप टर्न्स) के बारे में समझाया। उन्होंने कैडेट को उनके मार्गदर्शन में इन युक्तियों का अभ्यास करने का अवसर भी दिया।

इस उड़ान ने कैडेट तेजस्वी को विमानन (एविएशन) का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया और उन्हें एविएटर बनने की अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसने एनसीसी एयर विंग के कैडेटों को विमानन में अनुभव प्राप्त करने और रक्षा बलों में करियर तलाशने के लिए उपलब्ध अवसरों को भी रेखांकित किया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर कैडेटों के बीच कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकसित करने के लिए अपनी प्रशिक्षण गतिविधियों का विस्तार करना जारी रखे हुए है। विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप, इसका लक्ष्य युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

डीओपीपीडब्‍ल्‍यू ने रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीएलसी-5 जागरूकता शिविर के जरिए पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया।

दिनांक: 4 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

श्रम संवाद: इंदौर एवं धार क्षेत्र में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम

श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया।

दिनांक: 4 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है।

दिनांक: 4 नवंबर 2026