स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

डीओपीपीडब्‍ल्‍यू ने रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीएलसी-5 जागरूकता शिविर के जरिए पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया।

दिनांक: 4 नवंबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया।

डीओपीपीडब्‍ल्‍यू के संयुक्त सचिव श्री ध्रुवज्योति सेनगुप्ता ने अपने इस दौरे के दौरान पेंशनभोगियों और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक अपनाकर अपने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान-5 में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री सेनगुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने में डिजिटल सशक्तीकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि फेस ऑथेंटिकेशन से पेंशनभोगी स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र बना सकते हैं और उन्‍हें बार-बार बैंक या अन्य कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। श्री सेनगुप्ता ने पेंशनभोगियों से इस डिजिटल सुविधा को समझने और खासकर वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

संयुक्त सचिव ने यह भी कहा कि पेंशनभोगियों को समय पर सहायता देने के लिए बैंकों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों द्वारा लगातार जागरूकता और जनसंपर्क प्रयास जारी रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से डिजिटल सेवाओं को अधिक से अधिक अपनाने के प्रयास तेज करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र पेंशनभोगी वंचित न रहे।

यह दौरा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 के माध्यम से सुलभ, सुविधाजनक और पेंशनभोगी-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

शिविर में प्रयागराज मंडल के डीआरएम श्री रजनीश अग्रवाल, यूआईडीएआई के निदेशक श्री आकाश दीप, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के पीसीपीओ श्री मुदित चंद्र और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनभोगियों से बातचीत की और अधिकारियों से डीएलसी -5 अभियान की सफलता के लिए इसी गति से प्रयास जारी रखने को कहा।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम लोगों तक पहुंचाना है।

दिनांक: 5 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं।

दिनांक: 5 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं।

दिनांक: 5 नवंबर 2026