स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

भारत की राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों से संवाद किया

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 12 नवंबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया।

दिनांक: 12 नवंबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 12 नवंबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया। यह संवाद कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग का विकास आवश्यक है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय न केवल जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों को केवल उचित अवसरों, अनुकूल वातावरण और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अनुपात बराबर है। उन्होंने कहा कि यह समावेशी विकास की दिशा में देश की प्रगति का परिचायक है।

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से ऊंचे लक्ष्य रखने और लगन, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल आजीविका कमाने का साधन नहीं होना चाहिए; बल्कि, विद्यार्थियों का लक्ष्य अपने ज्ञान के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करने का भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब हमारे युवा रोजगार सृजनकर्ता बनेंगे, तब देश के समावेशी विकास को और गति मिलेगी।

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे समसामयिक घटनाओं और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों के बारे में अवगत रहें। इससे उन्हें तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जब भी वे अपने गाँव जाएँ, अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समसामयिक घटनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में की जानकारी साझा करें। उनके इस प्रयास से परिवार और समाज लाभान्वित होगा तथा उनकी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया।

दिनांक: 12 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया।

दिनांक: 12 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया।

दिनांक: 12 नवंबर 2026