स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

इस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई, जिनका राष्ट्र के एकीकरण और एकता में योगदान एक स्थायी प्रेरणा बना हुआ है।

दिनांक: 31 अक्तूबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, दोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई, जिनका राष्ट्र के एकीकरण और एकता में योगदान एक स्थायी प्रेरणा बना हुआ है।

इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव; रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा; रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग के सचिव श्री तेजवीर सिंह; स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल; स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. लवनीश जी. कृष्णा; और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार बरनवाल के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया। सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता व एकजुटता के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 31 अक्‍तूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है।

यह आयोजन एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने का एक अवसर था; ये आदर्श एक विकसित और एकजुट भारत की दिशा में देश की यात्रा का निरन्‍तर मार्गदर्शन करते हैं।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है।

दिनांक: 3 नवंबर 2026