स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

आईएनएस त्रिशूल ने लिस्बन, पुर्तगाल में विदेशी बंदरगाह की यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल की राजधानी और तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह लिस्बन में -विदेशी बंदरगाह की यात्रा - पोर्ट कॉल पूरी की।

दिनांक: 23 अक्तूबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Pic(1)_20261023165518_027919.jpeg
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल की राजधानी और तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह लिस्बन में -विदेशी बंदरगाह की यात्रा - पोर्ट कॉल पूरी की। इस यात्रा से पुर्तगाली नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत, ज्ञान साझा करने और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान का अवसर मिला। इससे साझा समुद्री हितों की बेहतर समझ विकसित करने और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल मजबूत बनाने में मदद मिली।

आईएनएस त्रिशूल के पोर्ट कॉल के दौरान, जहाज़ के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना के कमांडर से मुलाकात की और परिचालन तालमेल तथा अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के उपाय साथ ही आगे सहयोग पर सकारात्‍मक चर्चा की। यह संवाद बैठक दोनों नौसेनाओं के बीच निरंतर जुड़ाव और समुद्री सहयोग मजबूत बनाने के साझा हित को दर्शाती है।

लिस्बन में पोर्ट कॉल के दौरान आईएनएस त्रिशूल को आगंतुकों के लिए भी खोला गया, जिसमें प्रवासी भारतीय और पुर्तगाली नौसेना के कर्मी शामिल हुए और उन्हें जहाज पर आने और नाविक दल के साथ बातचीत का अवसर मिला। पुर्तगाल में भारत के राजदूत पुनीत आर कुंडल भी जहाज पर पहुंचे और अधिकारियों तथा नाविक दल के साथ बातचीत की।

आपसी सौहार्द तथा समझ बढ़ाने के लिए जहाज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुर्तगाल में भारत के राजदूत, अन्य देशों के राजनयिक, पुर्तगाली नौसेना के डिप्टी फ्लीट कमांडर और फ्लोटिला कमांडर रियर एडमिरल पाउलो सिल्वा परेरा तथा पुर्तगाली और ब्राजीलियाई नौसेना के अधिकारी तथा भारतीय प्रवासी शामिल हुए। यह आयोजन भारत और पुर्तगाल के बीच समुद्री सहयोग तथा लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाता है।

आईएनएस त्रिशूल का पोर्ट कॉल विदेशों में उसकी तैनाती का हिस्सा था और इससे पुर्तगाली नौसेना और भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ाव का अवसर मिला। इस यात्रा से भारत की मित्र समुद्री बलों के साथ समुद्री सहयोग, पेशेवर जुड़ाव और सौहार्द प्रतिबद्धता मजबूत हुई। इससे भारत और पुर्तगाल के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी को भी प्रगाढ़ता मिली।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है।

दिनांक: 3 नवंबर 2026