स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच
उत्तरांचल केसरीतथ्य · संदर्भ · जिम्मेदारीपहाड़ से देश-दुनिया तक
मौसम अनुमान
मौसम अपडेट लोड हो रहा है…

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज लुधियाना, पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज लुधियाना पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया।

दिनांक: 20 अक्तूबर 2026

स्वचालित समाचार प्रसंस्करण द्वारा तैयार · किसी नामित पत्रकार की समीक्षा का दावा नहीं

WhatsApp Image 2026-10-20 at 19.27.53.jpeg
चित्र: संबंधित मंत्रालय / PIB की मूल विज्ञप्ति

मूल आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित स्रोत-संपादित समाचार। तारीख और कथन उसी विज्ञप्ति के संदर्भ में पढ़ें।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज लुधियाना पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारी परंपरा में रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयदशमी का दिन हर व्यक्ति को अपने अंदर के अहंकार, मद, लोभ और अन्य बुराईयों को समाप्त करने का दिन है। आज ही के दिन हजारों साल पहले प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और तब से पूरी दुनिया बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रभु श्री राम की विजय को मनाती है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से सुनते आए थे कि रावण दहन देखना है तो लुधियाना में जाकर देखो, 200 साल से यहाँ पर रामलीला कमेटी रावण दहन का कार्यक्रम करती है।

श्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के तीन स्थानों पर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन परिजनों की आँखों के आँसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है। श्री शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक हत्या की जाँच CBI को सौंपी है। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि बाकी दो हत्याओं की जांच भी CBI को सौंप दे। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मामलों में न्याय होकर रहेगा। एक बार CBI को जांच सौंपने के बाद इन हत्याओं में कितना भी बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो, मोदी सरकार उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज विजयदशमी के दिन ही यह संकल्प लेते हैं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले तीनों बहादुरों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। श्री शाह ने कहा कि पंजाब की जनता Narcotics Control Bureau की toll-free helpline पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का रिकॉर्ड है कि हमने जो कहा है, वह करके दिखाया है। धारा 370 और 35 ए चली गई, आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है और नक्सलवाद को हमने समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम नशे के कारोबार को भी समाप्त कर देंगे।

और पढ़ें

सभी खबरें →
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया।

दिनांक: 3 नवंबर 2026
PIB की मूल विज्ञप्ति से संबंधित आधिकारिक चित्र
राष्ट्रीय

तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है।

दिनांक: 3 नवंबर 2026